|
वर्तमान समय में पुलिस के कार्य अनुसंधान , अपराधों की रोकथाम ,कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा
और वीआईपी सुरक्षा से आगे बढ़कर आतंकवाद, नक्सलवाद और साइबर क्राइम्स की रोकथाम तक जा
पहुंचे हैं। इन परिस्थितियों और वर्तमान संसाधनों के साथ विजय प्राप्त करने के लिए
पुलिस को ना केवल व्यवसायिक क्षेत्र के हर पहलू में पारंगत और दक्ष होना होगा वरन सतर्क,
सजग , स्वस्थ, सम्प्रेषक, धैर्यवान और उच्च चारित्रिक गुणों से भरपूर संवेदनशील मनुष्य
होना होगा। लोक कल्याणकारी राज्य में एक पुलिसकर्मी केवल " कानून के ज्ञाता " या "
अपराध नियंत्रक " नहीं है बल्कि एक "मित्र” है जो जनता की उन समस्याओं को भी समझे जिन्हे
"असंज्ञेय " माना जाता है। प्रत्येक पुलिसकर्मी के लिए यह आवश्यक है कि न्याय प्रणाली
की प्रथम पंक्ति में खड़ा होकर वह सामाजिक न्याय की स्थापना में अपना सर्वोत्तम योगदान
दे। इसी क्रम में आपके सामने यह वेबसाईट प्रस्तुत है. आशा है की यह वेबसाइट
पुलिस और समाज के बीच एक समन्वय सूत्र और संबंध सेतु का कार्य करेगी।
श्री विवेक सिंह IPS
SP खंडवा
|